Social Icons

Pages

Thursday, 4 December 2014

Sar Jhukaoge To Patthar Devta Ho Jayega - Ghazal By Bashir Badr

सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा

इतना मत चाहो उसे, वो बेवफ़ा हो जाएगा


हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है

जिस तरफ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा


कितनी सच्चाई से मुझसे, ज़िन्दगी ने कह दिया

तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा


मैं खुदा का नाम लेकर, पी रहा हूं दोस्तों

ज़हर भी इसमें अगर होगा, दवा हो जाएगा


सब उसी के हैं, हवा, ख़ुशबू, ज़मीन-ओ-आसमां

मैं जहां भी जाऊंगा, उसको पता हो जाएगा

No comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates